1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2013
  4. 2013 : नए साल में क्या लाए हैं आपके सितारे

2013 : नए साल में क्या लाए हैं आपके सितारे

भविष्यफल 2013

भविष्यफल 2013
FILE

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ेगी
2013 : कैसा होगा मेष राशि के लिए

संभावनाएं, सौभाग्य और संयोग लेकर आए साल 2013 में सेहत को लेकर संयम बरतना होगा। पारिवारिक और प्रोफेशन के स्तर पर संतुलन कायम रखने में सफलता मिलेगी। व्यक्तित्व में विस्तार के साथ-साथ कई उपलब्धियां भी हासिल होंगी।

प्रोफेशन : यह साल कारोबार, करियर या नौकरी के लिहाज से चमत्कारी साबित होने वाला है। आपकी व्यावसायिक समस्या का सटीक समाधान निकल आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार की संभावना है। न केवल धनागमन सतत बना रहेगा और प्रॉपर्टी के संदर्भ में लाभकारी नतीजे आएंगे, बल्कि आर्थिक तौर पर स्थिरता आएगी एवं सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा वालों को लाभान्वित करने वाले इस साल में करियर बनाने वाले युवाओं को भविष्य संवारने वाली नौकरियों के मौके मिलेंगे।

सेहत : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह साल कुछ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। साधारण से साधरण रोग या शारीरिक अस्वस्थता की वजह से डॉक्टर के यहां चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपको अपनी सुस्ती और आलस्य को छोड़कर योग का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा। नियमित योग से आप में स्फूर्ति आएगी।

परिवार : पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके संबंध भले ही श्रेष्ठता के शीर्ष पर नहीं हों, लेकिन उनकी भावनाओं के साथ आपका जुड़ाव बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को उनके अनुरूप निभाने में सफल होंगे। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ बहुमूल्य समय देकर उनके बीच मधुरता और गर्माहट कायम रख सकते हैं। साल 2013 में आपके दिल के किसी कोने में खूबसूरत लाल गुलाब खिल सकता है। दांपत्य संबंध में कुछ रोचक, रोमांचक और सहजता के एहसास वाले मौके भी आएंगे, जिनसे जीवन साथी के साथ प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

यात्रा : छोटी हो या बड़ी, किसी भी तरह की यात्रा के लिए योजनाबद्ध तरीके से परिवहन व्यवस्था का चयन करना होगा और इसके लिए पहले से प्लानिंग करनी होगी। ज्यादा जरूरी नहीं हो तो लंबी यात्रा को टालना सही होगा।

भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का गुलाबी।

वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : रोमांस के ढेरों पल मिलने वाले हैं


FILE

वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : रोमांस के ढेरों पल मिलने वाले हैं
2013 : कैसा होगा वृषभ राशि के लिए

मिलेजुले नतीजा देने वाले इस साल में आपको व्यक्तित्व के अनुसार कार्यों की सहजता बनाए रखनी होगी। प्रयास, पहचान और प्रेरणा से जो भी हासिल होगा उसे सहर्ष स्वीकारने में ही आपकी भलाई है। जीवन में आनेवाले उतार-चढ़ाव के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। उपलब्धियों से आपको अपनी पीठ खुद थपथपानी होगी। नुकसान के लिए किसी और को दोषी ठहराना गलत होगा।

प्रोफेशन : आपको अपने प्रोफेशन के मुताबिक कार्यक्षेत्र में फेंगशुई का इस्तेमाल करते हुए कुछ बदलाव लाना होगा। यह आपके जीविकोपार्जन के लिए सही होगा। इससे आपके प्रोफेशन में विस्तार और विकास भी संभव होगा। फेंगशुई का प्रयोग आप अपने कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं या फिर ऑफिस में। यह आपकी जिंदगी में चमत्कारी प्रभाव और सकारात्मक परिवर्तन दे सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ समय के लिए सीमित हो सकती है। आप आर्थिक मंदी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए आपको खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आवश्यकता को देखते हुए खर्च करना होगा। रियल इस्टेट और दूसरे तरह के क्षेत्र में पूंजी निवेश के लिए कदम तभी उठाना चाहिए जब उनमें बाधा रहित राह दिखे। कानूनी औपचारिकताएं, अनुबंध और आवश्यक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर लेना चाहिए।

सेहतः आपकी अच्छी और संतुलित सेहत तभी बनी रहेगी यदि आप इसके लिए प्रयास करेंगे। यदि आप पहले से बेहतर सेहतमंद दिखना चाहते हैं तो इसके लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है, बल्कि शारीरिक अस्वस्थता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित चिकित्सक से सलाह लेनी होगी। इलाज करवाना हागा। यह साल सेहत के लिहाज से सामान्य रहने वाला है।

परिवार : इस साल के मध्य तक परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिनसे आपकी पारिवारिक जिंदगी में बहार आएगी और आप परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेहतर सामंजस्य का भी अनुभव करेंगे। दांपत्य में प्रगाढ़ प्रेम की मधुरता और एक-दूसरे के प्रति अटूट आकर्षण को महसूस करेंगे। आपके दांपत्य जीवन में इस साल बंद मुट्ठी में रोमांस के ढेरों पल मिलने वाले हैं, लेकिन इस बात से आप निश्चिंत रहें कि यह जीवन के दूसरे हिस्से पर हावी नहीं होगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ नोकझोंक चलती रहेगी। आप विचलित होंगे और मतभेद भी होगा, लेकिन यह एक तरह से स्त्री-पुरुष के आपसी संबंध का एक आवश्यक हिस्सा भर ही होगा। इससे आपकी रूमानी जिंदगी में प्रेम का संचार बढ़ेगा।

यात्रा : इस साल आपको अपने प्रोफेशन के लिए छोटी-बड़ी यात्राएं करनी पड़ेंगी, जो जरूरत के मुताबिक देश-विदेश की हो सकती हैं। इनसे आपकी कई जरूरतें पूरी होंगी।

भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : मोतिया रंग।

मिथुन (21 मई से 21 जून) : आत्मविश्वास की चमक दिखाई देगी


FILE

मिथुन (21 मई से 21 जून) : आत्मविश्वास की चमक दिखाई देगी
2013 : कैसा होगा मिथुन राशि के लिए

इस साल आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक आत्मविश्वास की चमक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आप हर क्षेत्र में अपनी विशिष्टता का बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे।

प्रोफेशन : थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव और सार्वजनिक समस्याओं को नजरंदाज कर दें, तो आप अपने कार्यक्षेत्र में मानसिक तौर पर पूरी तरह सक्रिय बने रहेंगे। आपमें बेहतर नतीजे देने वाले विचारों का अंकुर फूटता रहेगा। जिससे आपका कारोबार अच्छी तरह से पनपेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार और स्थिरता आएगी, जो पूरे साल बनी रहेगी। इस साल के मध्य के बाद आप प्रॉपर्टी बनाने में सफल होंगे। यह आपके भविष्य के लिए लाभकारी कदम होगा। आपको अपने तेवर और रूख पर कायम रहना होगा, जिससे आप राह में आने वाली तमाम बाधाओं को पार कर लेंगे। आप आपने दोस्तों या दूसरे लोगों से उधार नहीं लें।

सेहतः इस साल आपको सेहत को लेकर कोई बड़ी परेशानी नहीं आने वाली है, फिर भी आपको छोटी-मोटी दुर्घटनाओं के प्रति सावधान रहना होगा। खासकर यात्राओं के दौरान आप किसी चोट आदि के शिकार हो सकते हैं। खान-पान में भी ध्यान देने की जरूरत है।

परिवार : आपका परिवार के हर सदस्य के साथ सहयोगात्मक संबंध बना रहेगा। यह आपके लिए और भी अच्छा होगा यदि आप परिवार के बुजुर्गों की सलाह का भी अनुसरण करें। जीवनसाथी के साथ बने मजूबत बंधन से आपके रिश्ते में सुदृढ़ता और मधुरता आएगी और आपका संबंध एक नई ऊंचाई पर होगा। प्रेमी युगल के लिए इस साल विवाह बंधन का सौभाग्य मिलने वाला है।

यात्रा : कुछ आवश्यक कारोबारी या पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति के लिए यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। ग्रह चाल की दशा के अनुसार यात्राओं के दौरान सतर्कता बरतनी होगी। आपकी यात्रा संबंधी योजनाओं में भी बदलाव आ सकता या फिर कुछ यात्राएं अनावश्यक साबित हो सकती हैं।

भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : हरा

कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : व्यक्तित्व को पहचान मिलेगी


FILE

कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : व्यक्तित्व को पहचान मिलेगी
2013 : कैसा होगा कर्क राशि के लिए

साल 2013 उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन कुछ स्मरणीय सफलताएं भी हासिल होंगी। सेहत, कारोबार या नौकरी को लेकर तनाव में रहेंगे। तरक्की के साथ-साथ नुकसान के कुछ कड़वे अनुभव भी मिल सकते हैं। व्यक्तित्व को पहचान मिलेगी।

प्रोफेशन : बिजनेस में फायदा होने के साथ-साथ बढ़ोतरी और विस्तार की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और बैंक बैलेंस बढ़ने वाला है। करियर के लिहाज से भी अच्छा साल है। खासकर आईटी क्षेत्र में नौकरी की तमन्ना रखने वाले नवयुवकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। जून के बाद रियल इस्टेट में पूंजी निवेश संभव हो पाएगा, लेकिन इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की कड़ी जांच-पड़ताल भी जरूरी होगी। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वैसे इस क्षेत्र में भारी मुनाफे की पूरी उम्मीद है।

सेहत : आपकी मजबूत इम्यून सिस्टम यानी कि रोग प्रतिरोधक क्षमता से कोई भी रोग लोहा नहीं ले सकता है। आपकी शारीरिक स्वस्थता बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों से थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है, लेकिन आप लंबी बीमारी के शिकार नहीं होंगे।

परिवार : आप परिवार को हमेशा अपने से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। जब भी किसी परेशानी में पड़ेंगे और परिवार की जरूरत होगी, तो आपको सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। उनके जुड़ाव से आपका आत्मबल बढ़ेगा। रिश्ते चाहे दांपत्य के हों या फिर कोई और, सभी के साथ मीठी-मधुर वाणी में बातें करने से संबंधों की डोर में और भी मजबूती आएगी। आपको अपने जीवनसाथी से प्रेरित करने वाली भरपूर ऊर्जा मिलेगी, लेकिन उनकी भी आपसे ऐसी ही उम्मीद रहेगी।

यात्रा : वैसे तो हर माह छोटी-मोटी पारिवारिक या कारोबारी यात्राएं चलती रहेंगी, लेकिन साल के मध्य के बाद आपका एक ट्रिप विदेश का भी लग सकता है। वह आपकी जिंदगी में भरपूर फायदा लेकर आएगा।

भाग्यशाली अंक : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद

सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : परिश्रम की जीत होगी


FILE

सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : परिश्रम की जीत होगी
2013 : कैसा होगा सिंह राशि के लिए

इस साल आपको अपनी विशिष्ट सक्रियता के साथ कार्यक्षमता और योग्यता का प्रदर्शन करना होगा। आगे बढ़ने लायक आप में तीव्रता का संचार होगा, जिससे आप प्रतिस्पर्द्धा में औरों से आगे निकल सकते हैं।

प्रोफेशन : आप अपने कार्यक्षेत्र के लिए बने हैं, ऐसा इस साल करके दिखा देंगे। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए योजना को कार्यरूप मिल जाएगा। इसमें आपके आत्मविश्वास और परिश्रम की जीत होगी। यह कहें कि आप अपनी किस्मत को खुद तराश लेंगे। ऊर्जावान बने रहकर कार्य में सतर्कता बरत कर मनोवांछित उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। लेकिन अतिआत्मविश्वास से जोर का झटका भी लग सकता है। व्यावसायिक भविष्य प्रभावित हो सकता है। सुरक्षित योजना बनाएं और कार्य संबंधी लोगों से शांति और धैर्य के साथ मिलें। आलस्य को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि आपकी दोनों हाथों से खर्च करने जैसी बहुत ही अच्छी आर्थिक स्थिति बनने वाली है। आपके लिए मूलमंत्र यह है कि आप अपनी टीम के सदस्यों पर भरोसा करने के साथ-साथ खुद भी कोशिश करते रहें। प्रॉपर्टी के लिहाज से रियल इस्टेट में कोई भी पहल करना आपके लिए अच्छा साल नहीं है।

सेहत : आपके सितारे सेहत के पक्ष में बने रहेंगे। आप चाहें जितना भी अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें शारीरिक अस्वस्थता नहीं आने वाली है। हालांकि आप किसी छोटी-सी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं, लेकिन बहुत जल्द ही अपने आपको सक्षम बना लेंगे।

परिवार : पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस की परिस्थितियां बन सकती हैं। इस स्तर पर आपको शांत स्वभाव का प्रदर्शन करना होगा। क्रोध पर काबू रखना होगा। बच्चों की पढ़ाई में धीमापन आने से आपकी चिंता बढ़ेगी। उनके भविष्य के लिए अच्छी योजना बनानी होगी। दांपत्य में खुशहाली बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाना होगा। यह आपके प्यार भरे जीवन और रोमांस के लिए नई राह बनाने वाला साबित होगा।

यात्रा : यदि आप अपने कारोबार के सिलसिले में यात्रा करते हैं तो बहुत ही फायदेमंद होगा। इसकी मदद से आपकी बिजनेस को विस्तार मिलेगा।

भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : पीच

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर): परिवार में खुशहाली रहेगी


FILE

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर): परिवार में खुशहाली रहेगी
2013 : कैसा होगा कन्या राशि के लिए

सभी ग्रहों के गोचर आपके पक्ष में बने हुए हैं, जो आपकी जिंदगी को पूरे साल चमकाते रहेंगे। उनसे व्यक्तित्व को एक सशक्त पहचान मिलेगी। आप अपनी अंतरात्मा में ठंडी हवा के प्रवाह को महसूस करेंगे। हर निर्णय ठंडे मन-मस्तिष्क से लेंगे और खुद को शांत प्राकृतिक वातावरण में पाएंगे। यह कहें कि आपके सत्य की कोमलता और निश्चलता जीवन के हर रंग में असर दिखाएगी।

प्रोफेशन : आप अपने वर्तमान प्रोफेशन में अच्छी कोशिश कर लाभकारी मौके प्राप्त कर सकते हैं। करियर को बदलने के लिए संभावनाओं का साल है, लेकिन यह तभी संभव है जब आप नए जमाने की तकनीक के साथ काम करेंगे। इसी से कार्यक्षेत्र में अपनी सक्रियता को दर्शा पाएंगे। आज के बदले हुए दौर के साथ कदमताल मिलाना आवश्यक होगा। आपको निश्चित रूप से अपने सीनियर को कड़ी मेहनत से प्रभावित करने की जरूरत है। तब ही आपका बेहतरीन मूल्यांकन हो सकेगा। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। उतनी ज्यादा आमदनी नहीं हो पाएगी कि आप पूंजी निवेश के बारे में सोंचे, फिर भी भविष्य के लिए इस साल इन्वेस्ट करने की कोशिश जारी रखनी होगी।

सेहत : आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शारीरिक थकावट, आलस्य और कमजोरी का अनुभव होगा। शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द की शिकायत आ सकती है। इसे नजरंदाज करना सही नहीं होगा। खासकर दिल में हल्का-सा भी दर्द उठे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

परिवार : आपको न तो परिवार के सदस्यों से कोई शिकायत रहेगी और न ही उन्हें आपसे। परिवार में भरपूर खुशहाली रहेगी और आपको उनका निरंतर सहयोग मिलता रहेगा। इस साल परिवार में कुछ धार्मिक और मांगलिक आयोजन भी संपन्न हो सकते हैं। आप किसी जटिल मुद्दे को लेकर अपने पिता को समझाने में सफल रहेंगे या कोई अन्य निर्णय लेंगे। इस साल आपकी जिंदगी में प्यार की जबरदस्त बारिश होने वाली है। आपको मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है, या फिर संबंध में आई कड़वाहट नए पार्टनर से मिठास में बदल सकती है। लंबी सुखद जिंदगी के लिए आप विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

यात्रा : चाहे जैसी भी यात्रा करनी पड़े, इस दौरान आपको सबसे अधिक सतर्कता सेहत को लेकर बरतनी होगी। यात्रा में अजनबियों से बचकर कर रहना होगा। खाने-पीने में भी सावधानी रखनी होगी।

भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा स्लेटी रंग

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : सफलताएं राह में आने वाली हैं


FILE

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : सफलताएं राह में आने वाली हैं
2013 : कैसा होगा तुला राशि के लिए

विश्वास, व्यवहार और विस्तार के मूलमंत्र के साथ इस साल आप कुछ बेहतरीन उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आई अड़चनों को भी दूर कर सकते हैं। मिलेजुले परिणामों के बावजूद आपके व्यक्तित्व में महत्वपूर्ण निखार आएगा।

प्रोफेशन : सफलताएं आपकी राह में आने वाली हैं। खासकर उनके लिए जो मीडिया और बैंकिंग बैकग्राउंड से आते हैं। इन क्षेत्रों में किया गया आपका पिछला काम इस साल फलीभूत होने वाला है। ऐसा ही आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट के संदर्भ में भी कहा जा सकता है। आप अकेले काम करने की तुलना में टीम में रहकर काम कर ही अच्छा और संतोषजनक नतीजा दे पाएंगे। आपको योग्यता और कौशल के स्तर पर सहकर्मियों को नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। लेकिन अपनी बात या कोई निर्णय दूसरों पर थोपना सही नहीं होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की गुंजाइश है। इस साल अचल संपत्ति में निवेश से दूर रहकर प्रोफेशन पर ध्यान फोकस करना होगा।

सेहत : स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको योग और ध्यान का सहारा लेना होगा। आपकी सकारात्मक सोच ही जीवन में आने वाली सेहत संबंधी बाधाओं को रोकेगी और आप उत्साहित एवं कार्यक्षेत्र में तरोताजा महसूस करेंगे। कुछ साधारण रोगों की चपेट में आ सकते हैं, जिसके इलाज में खर्च होने के साथ आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

परिवार : भाई या बहन के साथ किसी गलतफहमी की वजह से घरेलू समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसका निपटारा आपके पिता के द्वारा संभव हो पाएगा। इस मामले में आपको पिता का साथ मिलेगा। विवाहितों को व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ वैवाहिक जिंदगी में भी पर्याप्त समय देना होगा। लंबे खुशहाल जीवन के लिए एक-दूसरे पर भरोसा दिलाना होगा और आपसी विश्वास की साझेदारी भी करनी होगी। पैसे की वजह से आपके रिश्ते में कटुता आ सकती है। जहां तक संभव हो आपसी प्यार के बीच पैसे को नहीं आने दें।

यात्रा : आप लंबे समय से जिस यात्रा के इंतजार में रहे हैं, वह इस साल पूरी होने वाली है। यानी आपकी योजना और मन के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय टूर का मौका मिलने वाला है। इसके अतिरिक्त कुछ कारोबारी और फायदेमंद यात्राएं भी हो सकती हैं।

भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : कॉफी

वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : अच्छा गुजरने वाला साल है


FILE

वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : अच्छा गुजरने वाला साल है
2013 : कैसा होगा वृश्चिक राशि के लिए

इस साल आपमें ऊर्जा से भरे आत्मविश्वास के साथ एक सम्मानित व्यक्तित्व का उदय होने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आर्थिक उन्नति भी, लेकिन यह तभी संभव है जब आप हर मोर्चे पर खुद को थोड़ा संयमित और नियंत्रित कर लें।

प्रोफेशन : यह साल व्यवसाय और आर्थिक लाभ के लिहाज से बहुत ही अच्छा गुजरने वाला साल है। आपके कारोबार में नई योजना को कार्यरूप मिलने से विस्तार होगा। यह आपका बैंक बैलेंस बढ़ाने व्यावसायिक संतुलन बनाए रखने में बहुत ही मददगार साबित होगा। इसमें जरूरत के मुताबिक निश्चिंतता के साथ पैसा खर्च करने के लिए अच्छा समय है, लेकिन भविष्य के लिए उपयुक्त राशि भी बचाना जरूरी होगा। अगर आप जॉब बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपके दरवाजे पर इसकी दस्तक सुनाई देने वाली है। साल के तीन-चार माह बाद ही कोई अच्छा मौका मिल सकता है। हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धाओं के बढ़ने के कारण आपको आपने कार्यक्षेत्र में कुछ अतिरिक्त समय देना होगा।

सेहतः इस साल आपको पहले से चली आ रही शारीरिक अस्वस्थता का हल मिल जाएगा। आप डॉक्टरी सलाह, इलाज और अपनी भीतरी क्षमता से पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। आपको अपने बेवजह के आक्रोश और तनाव को शांत मन से नियंत्रित करना होगा। गुस्से को काबू में रखना होगा।

परिवार : अपने कामकाज के चलते संबंध को प्रभावित नहीं होने दें। यदि ऐसा सहजता से कर पाए तो परिवारिक खुशियों से आप भी सराबोर होंगे। निजी और सार्वजनिक जिंदगी के बीच न केवल दूरी बना कर रखें, बल्कि उनके बीच पर्याप्त संतुलन भी कायम करें। यह आपकी बेहतरी के लिए बहुत जरूरी है। साल की अंतिम तिमाही में परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ने वाली है। प्यार के रिश्तों में प्रगाढ़ता साल के शुरुआत में बन जाएगी, जो आगे भी उत्तेजित और रोमांचित करता रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन के लिए अगस्त और सितंबर माह सही नहीं है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव बन सकता है।

यात्रा : छोटी-बड़ी अधिकतर यात्राएं आपके प्रोफेशन का हिस्सा हैं, जिन्हें आप चाहकर भी नहीं छोड़ सकते हैं। जबकि इससे आपको कुछ दूसरे मामले में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। खासकर सेहत के लिए यात्राएं सही नहीं होंगी। इसलिए आपको यात्राओं के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने के क्रम में डॉक्टरी सलाह या दवाइयों को नियमित बनाए रखना होगा।

भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : समुद्री हरा

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : यह साल यात्राओं से भरा होगा