कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वीकार की हार, ट्वीट कर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इन नतीजों से सीख लेगी और देश की जनता के लिए काम करती रहेगी।
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि लोगों का जनादेश विन्रमतापूर्वक स्वीकार करता हूं। जो चुनाव में विजयी हुए हैं, उन्हें शुभकामनाएं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और वॉलियंटर्स को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए मेरा आभार। हम इससे सबक लेंगे और भारत की जनता के हित के लिए काम करते रहेंगे।
Humbly accept the peoples verdict. Best wishes to those who have won the mandate.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 10, 2022
My gratitude to all Congress workers and volunteers for their hard work and dedication.
We will learn from this and keep working for the interests of the people of India.
उल्लेखनीय है कि 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब ,गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों के मतों आज मतगणना में पार्टी का प्रदर्शन खराब चल रहा है।
पार्टी पंजाब में करारी हार के साथ सत्ता से बाहर हो रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा।

