• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. उत्तरप्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: लखनऊ , शनिवार, 28 जनवरी 2012 (19:20 IST)

कांग्रेस का दृष्टिपत्र है दृष्टिहीन-भाजपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के विकास पर केन्द्रित कल यहां जारी कांग्रेस के ‘दृष्टि पत्र’ को ‘दृष्टिहीन पत्र’ करार देते हुए शनिवार को यहां दावा किया कि वह प्रदेश के लोगों का समर्थन पाने के काबिल नहीं है।

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधीन्द्र कुलकर्णी ने कहा कि कांग्रेस ने कल प्रदेश के दस स्थानो से ‘नव उत्तर प्रदेश 2020’ शीर्षक से बड़े धूमधाम से अपना जो दृष्टि पत्र जारी किया है उसे पढ़ने से ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी दृष्टिहीनता की शिकार है और उसका दृष्टि पत्र वस्तुत: दृष्टिहीन पत्र है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के दृष्टि पत्र और चुनाव घोषणा पत्र से तुलना करने से एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि कांग्रेस पार्टी दृष्टिहीनता की शिकार है और जिस पार्टी की दृष्टि इतनी कमजोर हो वह उत्तर प्रदेश को बदहाली से निकाल नहीं सकती।

कुलकर्णी ने कहा कि कांग्रेस ने दृष्टि पत्र में वर्ष 2020 तक प्रदेश की जनता को प्रतिदिन आठ घंटे बिजली का वादा किया है। दिन में आठ घंटे किसानों को और रात में आठ घंटे आम जनता को घर में।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वादे का मतलब है कि देश के किसानों, कारीगरों और आम जनता को 24 घंटे बिजली पाने के लिए वर्ष 2050 तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। (भाषा)