शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: हैदराबाद , गुरुवार, 8 अप्रैल 2010 (23:18 IST)

सानिया को दिए पुरस्कार वापस नहीं होंगे

सानिया को दिए पुरस्कार वापस नहीं होंगे -
FILE
आंध्रप्रदेश सरकार ने साफ किया कि उसका सानिया मिर्जा से सिर्फ इसलिए पुरस्कार या जमीन वापस लेने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने जा रही है।

एडवोकेट श्रीनिवास राव ने मंगलवार को बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने दावा किया था सानिया की 15 अप्रैल को पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ होने वाली शादी देशद्रोह की तरह है। उन्होंने माँग की कि भारत सरकार ने उन्हें जो भी पुरस्कार दिए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए।

राज्य के खेल मंत्री के वेंकट रेड्डी ने हालाँकि कहा कि सानिया से पुरस्कार वापस लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक खिलाड़ी हैदराबाद से है। वह जब तक देश की तरफ से खेलती रहेगी, हमारा उसे समर्थन बना रहेगा। (भाषा)