शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 1 अगस्त 2008 (17:35 IST)

यूथ बैटन रिले की यात्रा शुरू

यूथ बैटन रिले की यात्रा शुरू -
पुणे में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों की यूथ बैटन रिले को यहाँ दिल्ली विश्व विद्यालय खेल परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित रंगारंग समारोह में 'सेव द टाइगर' अभियान को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन पुणे राष्ट्रमंडल युवा खेलों के शुभंकर 'जिगर' का भी अनावरण किया गया।

बैटन की आठ हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्व हॉकी ओलिम्पियन धनराज पिल्ले खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय खेल मंत्री एमएस गिल की मौजूदगी में शुरू हुई।

क्वीन्स बैटन रिले की तर्ज पर शुरू की गई यह रिले दिल्ली विश्वविद्या लय के नौ ॉलेजों की यात्रा के बाद अपने अंतिम पड़ाव पुणे विश्वविद्यालय रवाना होगी। अपनी यात्रा के दौरान बैटन नौ राज्यों और 199 शहरों नगरों और गाँवों से गुजरेगी।

ग्रीन गेम्स प्रयास के तहत बैटन मार्ग में पड़ने वाले सभी राज्यों से पानी इकट्ठा करेगी। इस पानी को प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले 71 प्रतिभागी देशों के पानी के साथ मिलाकर 12 अक्तूबर को उद्घाटन समारोह के दौरान एक फव्वारा तैयार किया जाएगा, जिससे फाउंटेन ऑफ यूथ नाम दिया गया है।