शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

महिला एशिया कप हॉकी में भारत को रजत

महिला एशिया कप हॉकी में भारत को रजत -
FILE
भारत को चीन के हाथों 2-5 से हारकर छठे जूनियर महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत ने 2-0 की बढ़त बनाने के बाद लड़खड़ाहट दिखाई और पहली बार खिताब जीतने का मौका गंवा दिया1 भारत ग्रुप मैच में चीन के हाथों 2-5 के अंतर से हारा था।

भारत ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 25 मिनट में 2-0 की बढ़त बना ली, लेकिन वर्षा के कारण खेल में 10 मिनट का जो व्यवधान पड़ा उससे भारतीय खिलाड़‍ियों की लय बिगड गई।

दीप ग्रेस एक्का ने सातवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। कप्तान और मिडफील्डर रीतू रानी ने चार मिनट बाद मैदानी गोल से भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। मैच में 25 मिनट के बाद वर्षा आ जाने से खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

खेल शुरू होने के पांच मिनट बाद ना वांग ने मैदानी गोल से चीन का खाता खोल दिया। वांग ने दूसरा हाफ शुरू होते ही पेनल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

वेजा हाओ ने 43वें मिनट से 46वें मिनट के बीच दो गोल दागते हुए चीन को 4-2 से आगे कर दिया। जियाकी ली ने 48वें मिनट में चीन का पांचवा गोल दाग दिया। (वार्ता)