शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 6 मार्च 2009 (14:06 IST)

खेल पत्रकार योगराज थानी का निधन

खेल पत्रकार योगराज थानी का निधन -
खेल पत्रकारिता और खेल साहित्य की विकास यात्रा में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले देश के वरिष्ठ हिंदी खेल पत्रकार योगराज थानी का कल रात यहाँ निधन हो गया।

वह 78 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने आज इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि थानी के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र और एक पुत्री है। बाल साहित्य लेखक के रूप में 1953 से 1964 के बीच अपनी पहचान बनाने के बाद योगराज थानी ने हिंदी खेल पत्रकारिता में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए।

वह लंबे समय तक विभिन्न पत्र पत्रिकाओं, आकाशवाणी और दूरदर्शन से जुड़े रहे। थानी की विशिष्ट शैली और उनकी सशक्त भावाभिव्यक्ति ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता का एक मूर्धन्य हस्ताक्षर बना दिया। उन्होंने कुश्ती से जुडी अनेक पुस्तकें लिखी और इस खेल के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।