शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
  6. क्वींस बेटन रिले बर्मिंघम पहुँची
Written By भाषा

क्वींस बेटन रिले बर्मिंघम पहुँची

Delhi Commonwealth games Queens Baton | क्वींस बेटन रिले बर्मिंघम पहुँची
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की बेटन रिले बुधवार को कॉमनवैल्थ बिजनेस क्लब इंडिया के सदस्यों की मौजूदगी में यहाँ पहुँच गई।

सीबीसीआई द्वारा आयोजित समारोह में बर्मिंघम शहर परिषद के नेता माइक विटबी ने कहा कि अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के जरिए वे भारत से व्यापार संबंध और मजबूत करने के इच्छुक हैं।

सीबीसीआई और फिक्की बेटन रिले के दौरान राष्ट्रमंडल के 13 शहरों में सरकार और व्यापारियों के बीच बातचीत का आयोजन करेगी।

इस शेड्यूल में ग्लासगो (30 नवंबर), साइप्रस का लार्नाका (चार दिसंबर), टोरंटो (14 अप्रैल), मांट्रियल (16 अप्रैल), मेलबोर्न (20 अप्रैल), गोल्ड कोस्ट (21 अप्रैल), आकलैंड-न्यूजीलैंड (17 मई), सिंगापुर (सात जून) और क्वालालम्पुर (12 जून) शामिल हैं। (भाषा)