शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: पुडुचेरी , बुधवार, 8 दिसंबर 2010 (17:57 IST)

60 घंटे तक तैरना चाहती है सु‍गिशा

60 घंटे तक तैरना चाहती है सु‍गिशा -
केरल की 20 वर्षीय युवा तैराक विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए 60 घंटे तक पानी में तैरने की का प्रयास करके ग्लोबल विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम लिखवाने की कोशिश करेगी।

एस. सुगिशा नाम की यह तैराक कल यहाँ सुबह नौ बजे से अपनी तैराकी की शुरूआत करेगी और 11 दिसंबर की रात नौ बजे इसे समाप्त करेगी।

कोल्लम से एयरहोस्टेस की पढ़ाई कर रही सुगिशा का कहना है कि वह इससे पहले भी केरल में 50 घंटे तक तैरने का कमाल कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने हर घंटे की तैराकी के बाद 10 मिनट का आराम लिया था। फिलहाल तैराकी का विश्व कीर्तिमान 53 घंटे का है, जिसे एक पुरूष ने बनाया है।

सुगिशा कहती हैं कि उन्होंने योग और ध्यान के प्रभाव पर प्रकाश डालने के लिए यह काम करने का निश्चय किया था। (भाषा)