• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Updated :नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 9 जुलाई 2014 (20:13 IST)

बंद सांसदों से मतदान कराएगा राजद

व्हीप जारी कर दिल्ली में रहने के निर्देश

राजद मनमोहन सरकार शहाबुद्दीन पप्पू यादव लालूप्रसाद
संप्रग सरकार विश्वास मत हासिल करने के लिए एक-एक सदस्य जुटाने का प्रयास कर रही है। गठबंधन के प्रमुख घटक राजद ने कहा है कि वह जेल में बंद अपने दोनों सांसदों को उपस्थित करने का प्रयास करेगा।

राजद ने लोकसभा में 22 जुलाई को विश्वास मत के दौरान अपने सभी 24 सांसदों को गठबंधन सरकार का समर्थन करने के लिए व्हिप जारी किया है। राजद के दो सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जेल में बंद हैं।

शहाबुद्दीन सीवान के सांसद हैं, वहीं पप्पू यादव लोकसभा में मधेपुरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों को गंभीर आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए सीवान के सांसद अदालत से अनुमति लेकर यहाँ आए थे। पार्टी के महासचिव श्याम रजक ने बताया दोनों सांसदों को मतदान में शामिल करने के लिए उनकी पार्टी न्यायिक प्रक्रिया का पालन करेगी।

पार्टी के मुख्य महासचिव रामदेव भंडारी ने कहा लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रामकृपाल यादव ने शक्ति परीक्षण के दौरान सभी सांसदों को संप्रग सरकार का समर्थन करने के लिए व्हिप जारी किया है।

पार्टी प्रमुख और रेल मंत्री लालूप्रसाद यादव ने विश्वास मत के एक हफ्ते पहले से उन्हें नई दिल्ली में रहने को कहा है।

राजद के 24 सांसदों में 22 बिहार से हैं। शेष दो सदस्य झारखंड से हैं। रजक ने विश्वास जताया कि संप्रग आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेगा, क्योंकि उसे अनिवार्य संख्या से अधिक सांसदों का समर्थन प्राप्त है।