Wed, 22 Jul 2026

Notifications

'नापाक' बोल, हां.. हमने मारा कैप्टन सौरभ कालिया को...

Widgets Magazine

की हरकतें कितनी घिनौनी हो सकती हैं, इसका देर-सवेर खुलासा हो ही जाता है। चाहे फिर वह हो या फिर कश्मीर में भारतीय सैनिकों के सिर काटने की घटना। पड़ोसी देश धूर्तता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने कभी यह स्वीकार नहीं किया था कि कारगिल युद्ध के दौरान उसके सैनिक मौजूद थे। हालांकि बाद में उसने इसे भी स्वीकारा।

FILE
दूसरी ओर भारत ने जब-जब यह मामला उठाया कि भारतीय सेना की सर्च पार्टी के कैप्टन सौरभ कालिया को युद्ध के पहले ही पकड़कर बड़ी ही बेरहमी से यातनाएं देकर मार गया था। तो पाकिस्तान ने इसमें अपनी सेना का कोई हाथ होने से साफ इंकार करते हुए इसे मुजाहिदों का काम बताया था।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन कालिया का शव भारत को क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। उनके शरीर पर जख्मों के कई निशान थे, लेकिन पाक ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया उसके सैनिकों ने कैप्टन कालिया को मारा। उसका कहना था उनके शव की दुर्दशा भी मुजाहिदों ने की। इस बीच, कैप्टन कालिया के माता-पिता ने कहा है कि अब उन्हें सरकार के अगले कदम का इंतजार रहेगा। अब आगे पढ़िए पाक सैनिकों का कॉमेडी सर्कस...



Read more on :  
पाकिस्तान कारगिल युद्ध कैप्टन सौरभ कालिया आतंकवाद भारतीय सेना
Widgets Magazine