मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: मुरैना (मप्र) , शुक्रवार, 1 नवंबर 2013 (19:24 IST)

रवीन्द्र सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल

रवीन्द्र सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल -
मुरैना (मप्र)। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कद्दावर नेता रवीन्द्र सिंह भिडोसा ने शुक्रवार को यहां भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

रवीन्द्र सिंह ने दिमनी से पिछला विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था और वे भाजपा के शिवमंगल सिंह से मात्र 240 मतों से चुनाव हार गए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर उन्हें भाजपा में लाए थे।

भाजपा ने गुरुवार को जारी सूची में शिवमंगल सिंह को पुन: दिमनी से टिकट दिए जाने से नाराज सिंह ने भाजपा पर धोखाधड़ी एवं वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। (भाषा)