सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: जबलपुर , रविवार, 10 नवंबर 2013 (16:03 IST)

जदयू प्रत्याशी चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार

जदयू प्रत्याशी चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार -
जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव पद तथा दो दिन पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद जनता दल (यू) में शामिल होकर जिले के बरगी से नामांकन दाखिल करने वाले सूरज जायसवाल को शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने ‘चेक बाउंस’ के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें भोपाल ले गई है। उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक हल्कों में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके खिलाफ जारी वारंट में इस बात का स्पष्ट उल्लेख था कि हाजिर होने पर उन्हें जमानत का लाभ दिया जा सकेगा, इसके बावजूद पुलिस दल बल के साथ उन्हें 6 साल पुराने वारंट में गिरफ्तार कर भोपाल ले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 7 बजे जब जायसवाल अपने क्षेत्र की जनता से संपर्क के लिए बरगी जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर भोपाल ले गई।

पुलिस ने बताया कि भोपाल जिला अदालत ने धारा 138 के तहत जायसवाल के खिलाफ वर्ष 2008 में वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सिविल लाइंस पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा में भोपाल ले गई। (भाषा)