• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By वार्ता
Last Modified: भोपाल (वार्ता) , रविवार, 2 अगस्त 2009 (21:44 IST)

हिंदुत्व को लेकर भाजपा में भ्रम नहीं

हिंदुत्व को लेकर भाजपा में भ्रम नहीं -
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पार्टी और इसके पदाधिकारियों में हिंदुत्व की परिभाषा को लेकर भ्रम की स्थिति नहीं है।

नकवी ने कहा कि हिंदुत्व किसी धर्म के खिलाफ नहीं है और इस शब्द में सभी को जोड़े रखने की गारंटी है। इस बात से पार्टी के सभी नेता वाकिफ हैं और वे हिंदुत्व के सिद्धांत को लेकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पराजय के कारणों की समीक्षा पार्टी स्तर पर कर ली गई है। पार्टी हार से उबर गई है और अब वे आने वाले चुनावों में संघर्ष के लिए तैयार है।