Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) ,
मंगलवार, 6 जनवरी 2009 (15:05 IST)
एलएंडटी को 1100 करोड़ रु का ऑर्डर
इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की कंपनी एल एंड टी के निर्माण विभाग को उसकी विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं से 1100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है।
कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर उसकी चंडीगढ़, बेंगलुरु तथा श्रीलंका में चल रही परियोजनाओं से मिला है। कंपनी की इन परियोजनाओं में भवन निर्माण तथा फैक्ट्री निर्माण का कार्य चल रहा है।