सम्बंधित जानकारी
- UP: संपत्ति विवाद में बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या
- सोनभद्र में बड़ा हादसा, कुंभ स्नान करके लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत
- मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, लोकसभा चुनाव की हार पर लगा मरहम
- रील की खुमारी पड़ी भारी, 6 छात्राओं के जीवन में संकट, CCTV देख उड़े होश
- Milkipur By Election Result 2025 : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर BJP का कब्जा, 61000 से ज्यादा वोटों से जीते चन्द्रभानु पासवान
बहराइच में खेत की रखवाली कर रहे किसान को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला
बहराइच (यूपी)। बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र से सटे एक गांव में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान को एक हाथी ने कुचलकर मार डाला। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी शिवशंकर ने संवाददाताओं से बताया कि सोमवार की रात किसान पेड़ के मचान पर फसल की रखवाली कर रहा था, उस बीच जंगल से आए एक हाथी ने पहले पेड़ उखाड़ फेंका और इसके बाद जमीन पर किसान के गिरते ही उसे रौंद डाला।
शिवशंकर ने बताया कि मौके पर ही किसान की मौत हो गई और फिर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे सुजौली थानाक्षेत्र के बरदिया गांव में किसान बृजलाल (75) सोमवार रात अपने खेत की रखवाली के लिए मचान पर सो रहे थे। इस दौरान जंगल से खेत में घुसे हाथी ने पेड़ को हिलाया, ऐसे में वृद्ध किसान एवं मचान गिर गए।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथी ने पैरों से रौंद कर किसान को मार डाला। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए लाठी और डंडे से हाथी को डराने की चेष्टा की, तब वह कुछ देर बार जंगल की तरफ चला गया। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की बार-बार चेतावनियों के बावजूद जंगल से सटे इलाकों में लोग देर शाम और रात में घरों से बाहर जा रहे हैं, फलस्वरूप उनपर वन्य जीवों के हमले का खतरा बना रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और रात के समय जंगल के आस-पास न जाएं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
