Last Modified: नई दिल्ली ,
गुरुवार, 6 मई 2010 (14:01 IST)
अश्विन दानी फिक्की के उपाध्यक्ष बने
एशियन पेंट्स लि. के अश्विन दानी को उद्योग मंडल फिक्की का नया उपाध्यक्ष चुना गया है। फिक्की ने बयान जारी कर कहा कि उद्योग मंडल की हाल में संपन्न 82वीं सालाना आम बैठक में दानी को आम सहमति से उपाध्यक्ष चुना गया।
एशिएन पेंट्स में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के अलावा दानी सन फार्मास्युटिकल्स लि. के बोर्ड में भी शामिल हैं। इसके अलावा रेजिन्स एंड प्लास्टिक्स लि., गुजरात आर्गेनिक्स लि. तथा हाई टेक प्लास्ट लि. के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। (भाषा)