शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान
Written By भाषा

मॉरीशस द्वीप के नीचे मिला महाद्वीप

मॉरीशस द्वीप के नीचे मिला महाद्वीप -
FILE
पेरिस। वैज्ञानिकों ने हिन्द महासागर में स्थित मॉरीशस द्वीप के नीचे एक छोटे महाद्वीप के निशान पाने का दावा किया है।

इस महाद्वीपीय खंड को मॉरिशिया नाम दिया गया है। ऐसी संभावना है कि इसका निर्माण 6.1 से 8.3 करोड़ वर्ष पहले तब हुआ, जब मेडागास्कर भारत से अलग हो गया लेकिन बाद में टूट गया और लावा की मोटी परतों के जमने से नीचे दब गया।

नेचर भू-वैज्ञानिक पत्रिका में छपे एक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने मॉरीशस के समुद्री तट के रेत की जांच की जिनमें प्राचीन जिरकॉन पाए गए, जो लगभग 2 अरब साल पुराने हैं।

पत्रिका के अनुसार जिरकॉन से द्वीप (मॉरीशस) के नीचे प्राचीन लघु महाद्वीप के टुकड़ों के होने का पता चलता है। ये टुकड़े हाल में ज्वालामुखी गतिविधि की वजह से सतह पर आ गए। (भाषा)