• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By ND
Last Modified: जेरूशलम , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (10:53 IST)

पिन के सिरे बराबर बाइबल

इसराइल पिन बाइबल
सराइली वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे छोटी हिब्रू बाइबल बनाने का दावा किया है। इस बाइबल को स्वर्ण परत चढ़ी सिलिकॉन चिप में बनाया गया है और इसका आकार एक छोटी पिन के सिरे के बराबर है।

सराइली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने 0.5 वर्ग मिलिमीटर की सिलिकॉन चिप पर पार्टिकल बीम के जरिए तीन लाख आठ हजार 428 शब्दों में बाइबल उकेरी है।

दुनिया की इस सबसे छोटी बाइबल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले गिनीज बुक में दर्ज सबसे छोटी बाइबिल इस पिनहेड बाइबल से 50 गुना बड़ी है।

प्रोजेक्ट के निदेशक ओहेड जौहर कहते हैं कि वे इस नैनो बाइबल के शब्दों को सात गुना सात मीटर के पोस्टर जितना बड़ा कर रहे हैं ताकि इसे खाली आँखों से भी पढ़ा जा सके।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस छोटी बाइबल का निर्माण छात्रों के बीच नैनोसाइंस के प्रति रूचि जगाने के लिए किया गया है। (नईदुनिया)