• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: बीजिंग , मंगलवार, 15 अप्रैल 2014 (11:34 IST)

देह व्यापार मामले में चीनी सांसद गिरफ्तार

देह व्यापार मामले में चीनी सांसद गिरफ्तार -
FILE
बीजिंग। चीन में एक सांसद को दक्षिणी दोंगगुआन शहर में संगठित देह व्यापार में संदिग्ध संलिप्तता के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

प्रोविंशियल काउंसिल ऑफ गुआंगदोंग ने कानूनों के गंभीर उल्लंघन के मामले में लियांग याओहुई के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। लियांग नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के एक पदाधिकारी हैं और उन्हें उनके पद से हटाया जा सकता है।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार चीन में देह व्यापार गैरकानूनी है। हालांकि कई शहरों में देह व्यापार तेजी से बढ़ रहा है।

शिन्हुआ ने बताया कि लियांग दोंगगुआन में एक पांच सितारा होटल के मालिक हैं। मीडिया ने खुलासा किया है कि उनका होटल शहर में अन्य होटलों के साथ मिलकर गुप्त रूप से देह व्यापार चला रहा था। (भाषा)