पुर्तगाल में घर ढूँढ रही हैं एंजेलिना
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली पुर्तगाल में घर खरीदने का सोच रही हैं और उन्होंने इसकी तलाश भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक एंजेलिना अपने बच्चों की परवरिश पुर्तगाल में करना चाहती हैं। पुर्तगाल उन्हें खूबसूरत जगह लगी है। हालाँकि एंजेलिना की ओर से अभी इस बारे में कुछ बताया नहीं गया है।