dharma sangrah

बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर कुछ दोहे

Updated: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (13:48 IST)
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दोहेALSO READ: संवैधानिक वैविध्य के विषयोपासक बाबा साहब आंबेडकर

1.
महू में जन्मे आप थे, जीवन था संघर्ष।
छूआछूत की पीर से, मन में भरा अमर्ष।
2.
शिक्षा के हथियार से, पाया उच्च मुकाम।
ज्ञान-साधना से रचा, स्वाभिमान का ग्राम।
3.
संविधान के शिल्प को, दे कर के आकार।
जात-पात को तोड़ कर, दिए दलित अधिकार।
4.
दलितों की निज पीर को, दी तुमने आवाज।
अन्यायों के जाल में, फूंका क्रांति साज।
5.
सत्याग्रह की राह पर, सहा अछूता ताप।
संविधान ही श्रेष्ठ है, किया नीति का जाप।
6.
'शिक्षित ही आगे बढ़े', बाबा का संदेश।
संघर्षों के बीच भी, रखा सदा समेश।
7.
ऊंच नीच में भेद का, था समाज में दंश ।
बाबा साहब ने दिया, समता करुणा अंश।
8.
बौद्ध धर्म में वो गए, मानवता के हेतु।
करुणा, समता, शांति का, खड़ा किया जन सेतु।
9.
धर्म वही जो मानवी, दे जो प्रेम-प्रकाश।
बाबा का सद्‍ आचरण, अनुकरणीय प्रयास।
10.
नमन तुम्हें मानव महा, तुम भारत की शान।
तेरे सपनों का बने, सबका हिंदुस्तान।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)ALSO READ: कौन थे बाबा साहेब अंबेडकर के गुरु?
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख