1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अक्षय तृतीया
  4. akshaya tritiya 2019 Daan

अक्षय तृतीया 2019 : बदल जाएंगे बुरे दिन, ये 12 चीजें खरीदें और 15 चीजों का करें दान

अक्षय तृतीया
वर्ष 2019 में अक्षय तृतीया 7 मई मंगलवार को है। इस दिन शाम 4:46 से रात 2:20 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र के साथ चंद्र मिथुन राशि में रहेगा। अक्षय तृतीया 6 मई की रात 3:23 बजे से लग जाएगी लेकिन उदया तिथि के कारण इसका मान 7 मई सुबह 5 बजकर 28 मिनट से सूर्योदय के साथ होगा। इस दिन अक्षय तृतीया रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। 
 
अक्षय तृतीया के दिन करेंगे इन चीजों का दान तो मां लक्ष्मी देंगी मनचाहा वरदान
 
अक्षय तृतीया अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। अक्षय तृतीया पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहती है। 

खरीदी : इस दिन भाग्योदय के लिए आप
1. सोना,
2. चांदी,
3. मिट्टी के पात्र,
4. रेशमी वस्त्र,
5. साड़ी,
6. शकर,
7. चावल,
8. हल्दी,
9. मखाने,
10. फूल का पौधा,
11. शंख और
12. मोरपंख खरीद सकते हैं। 

शंख मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान को बहुत प्रिय है। अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदते हैं तो इन्हें लक्ष्मी पूजा में रखने के बाद ही तिजोरी में रखें। 
 
दान : इस दिन ठंडी चीजें जैसे जल से भरे
1.घड़े,
2. कुल्हड़,
3.सकोरे,
4.पंखे,
5.खड़ाऊ,
6. छाता,
7. चावल,
8. नमक,
9. घी,
10. खरबूजा,
11. ककड़ी,
12. चीनी,
13. साग,
14. इमली,
15.सत्तू आदि का दान करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। 
अगला लेख
Akshaya Tritiya 2019 : क्या आपको पता है आखा तीज से जुड़ी यह 10 विशेष पौराणिक घटनाएं