सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. जय भोले जय भंडारी तेरी है महिमा न्यारी
Written By WD

जय भोले जय भंडारी तेरी है महिमा न्यारी

शिव का लोकप्रिय भजन

shiv
जय भोले जय भंडारी, तेरी है महिमा न्यारी,
 
तेरी मोहिनी मूरत लगे है प्यारी।
 
कण कण में है तेरा वास प्रभु, है तीनो लोक में तू ही तू।
 
जल में है, थल में है, नभ में है, पवन में है, तेरी छवि समाई,
 
डमरू की धुन में है, झूमे है सृष्टि, महिमा यह कैसी रचाई।
 
तेरी जय जय करे दुनिया सारी॥
 
जिसने भी तेरा ध्यान किया, उसको सुख का वरदान दिया।
 
दानी है, वरदानी है भोले बाबा, है भक्तों पे उपकार तेरा,
 
रावण को दे डाली सोने की लंका, किया आप परबत पे डेरा।
 
नहीं दूजा कोई तुमसा है उपकारी॥
ये भी पढ़ें
।। गणपति अथर्वशीर्ष पाठ ।।