sundarkand

भविष्य के लिए खुद को कैसे upgrade कर रहे हैं भारतीय?

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (13:50 IST)
how indian upskill themselves
आज के समय में भारत की इकॉनमी काफी तेजी से ग्रो कर रही है। इस बढती इकॉनमी का कारण बदलता व्यापार है और इस बदलाव के लिए आपको हमेशा खुद को तैयार रखना चाहिए। आज के समय globalisation के साथ privatisation को महत्व देना भी बहुत ज़रूरी है। बढ़ती इकॉनमी का कारण बदलता भारत भी है। इस 5G के दौर में भारतीय अपनी स्किल्स को बेहतर कर रहे हैं। साथ ही भविष्य के लिए भी इन स्किल्स को बेहतर किया जा रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में अपनी पहचान बनाने के लिए हर भारतीय आज अपनी स्किल्स पर काम कर रहा है। 
 
स्वयं पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन लर्निंग
कोरोना काल के बाद भारत में ऑनलाइन लर्निंग का महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया यह ऑनलाइन पोर्टल हर स्टूडेंट को फ्री ऑनलाइन लर्निंग का मौका देता है। यह पोर्टल देश के सभी स्टूडेंट के लिए बनाया गया है ताकि जो बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से हैं वो इस प्लेटफार्म के ज़रिए अपनी स्किल्स को बढ़ा सकें। स्वयं पोर्टल पर Engineering, Science, Humanities, Language, Commerce, Management, Library, Education आदि विषयों के कोर्स उपलब्ध है। आज का युवा भारत का भविष्य है और इस भविष्य को बेहतर बनाने के लिए युवा की शिक्षा को बेहतर बनाना होगा। आज इस पोर्टल को कई स्टूडेंट इस्तेमाल करते हैं और नई स्किल्स सीखते हैं। 
how indian upskill themselves

 
सीखो और कमाओ योजना मध्य प्रदेश:-
इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 मई 2023 को की थी। इस योजना के तेहत मध्य प्रदेश सरकार का मकसद युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाना है। इस योजना के ज़रिए मध्य प्रदेश के युवाओं को नौकरी के साथ सीखने का अवसर भी मिलेगा जिससे वह अपनी स्किल्स को बेहतर कर सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें। इस योजना के तेहत registered व्यक्ति को हर महीने 8-10 हज़ार रुपए तक का वजीफा भी मिलेगा। इस योजना के तेहत युवा 700 से अधिक करियर केटेगरी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
 
कृषि के लिए AI टेक्नोलॉजी:-
आज का समय साधारण टेक्नोलॉजी से आगे बढ़कर AI टेक्नोलॉजी का है। इस AI टेक्नोलॉजी में आप ChatGPT का नाम कई बार सुन चुके होंगे। पर क्या आपने कभी Kissan GPT का नाम सुना है? Kissan GPT भारत के किसानों के लिए 15 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था।  इस चैटबॉट का डोमेन एग्रीकल्चर है। ये AI टूल आपको सिंचाई, कीट नियंत्रण और फसल की खेती से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। आज के समय में भारतीय न सिर्फ व्यापार बल्कि एग्रीकल्चर के लिए भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
ये तीन प्रमुख टॉपिक के ज़रिए आप जान सकते हैं कि भारतीय अपने भविष्य के लिए किस तरह से लगातार आगे बढ़ रहे हैं। आज के समय में भारत का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है यहां शिक्षा प्राप्त नहीं की जा सकती। 5g और स्मार्ट फोन के ज़रिए भारत के हर कोने में भारतीय अपनी स्किल्स पर काम कर रहे हैं। 
ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस 2023 थीम क्या है? 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस?

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख