शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. महिला दिवस
  4. Poem women's Day
Written By

महिला दिवस पर कविता : तुम असहाय हो उसके बिना, वो असहाय नहीं है अब

महिला दिवस पर कविता : तुम असहाय हो उसके बिना, वो असहाय नहीं है अब - Poem women's Day
कुक्कू द्विवेदी 
 
क्यों मिले तुम्हें समय पर नाश्ता खाना...
 
और हमें मिले रूखा-सूखा...
 
क्यों मिले तुम्हें जैसा चाहे जीना..
 
और हमें मिले, तुम जैसा चाहो जीना..
 
क्यों मिले तुम्हें निर्भय होकर जीना..
 
और हमें मिले, डर-डर कर मरना...
 
क्यों मिले तुम्हें अधिकार,बिना हमारी इच्छा के दबोचना..
 
और हमें घुट कर सहन करना..
 
अब बदलना तुमको है...
पूछो अपने से प्रश्न 
ऐसा क्या किया है तुमने..
जो सब करे तुम्हारे आगे-पीछे..
 
बस बहुत हुआ अब..
स्वीकारो स्त्री शक्ति को..
 
उसकी ताकत को..
 
तुम असहाय हो उसके बिना 
 
वो असहाय नहीं है अब... 
ये भी पढ़ें
Women’s day: सानिया से लेकर लक्ष्‍मीबाई तक, 20 महिलाएं जिनकी कहानियों के नाम हैं कामयाबी