sundarkand

लड़की, ठीक से बैठो, क्या है वुमैन स्प्रेडिंग

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (16:11 IST)
ये क्या हरकत है, कैसे बैठी हो? ठीक से बैठो। पैर क्रॉस करके बैठो। कम से कम अपने ऐंकल्स को तो क्रॉस करो। ऐसे कई सारे निर्देश हैं जो एक लड़की को अपनी मां, दादी, बुआ, बहन और तो और कभी कभी मिलने वाले रिश्तेदारों से भी सुनने को मिलते रहते है। लड़कियों से अक्सर उम्मीद की जाती है कि वह एक "लेडी-लाइक मैनर" में बैठें। लेकिन अब लड़कियों ने इस "लेडी-लाइक मैनर" को रोकने का फैसला किया है। एक हैशटैग #womanspreading का उपयोग कर, सोशल मीडिया पर कई लड़कियां अपने पिक्चर्स पोस्ट कर रही हैं और इन पिक्चर में उनके पोज़ डिफाइन कर रहे है कि उन्हें यह 'लेडी-लाइक मैनर' फॉलो करने की ज़रूरत नहीं है। 


 
 
हम में से काफी लोगों ने अक्सर शब्द 'manspreading' के बारे में पढ़ा या सुना होगा। 'manspreading' से मतलब है पुरुष अपने तरीके से जैसे चाहे वैसे बैठ सकते हैं। पुरुषों के लिए बसों या मेट्रो में आराम से बैठेना चिंता का मामला कभी नहीं था, हालांकि, इसी तरह से बैठी लड़कियों को अक्सर नेगेटिव कमेंट्स सुनने को मिलते है।
 
इसी चीज़ को खत्म करने के लिए, लड़कियों ने अपनी पिक्चर शेयर कर यह नया ट्रेंड शुरू किया है। इंस्टाग्राम पर यह पिक्चर्स #womanspreading के साथ, ज़ोरो-शोरो से वायरल हो रही है। यह मूवमेंट स्ट्रांग होता जा रहा है और अब तो सेलिब्रिटीज भी इसमें शामिल हो रहे है।  
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख