dharma sangrah

ब्रेकअप होने के डर से रोमांस हो जाता है खत्म : अध्ययन

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (16:09 IST)
लंदन। किसी भी दंपति के बीच रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है लेकिन कई लोगों पर इसके टूटने का डर इतना हावी हो जाता है कि संबंधों में रोमांस और प्रतिबद्धता  खत्म हो जाती है।
 
एक अध्ययन में पाया गया है कि रिश्तों के टूटने (ब्रेकअप) के डर से जीवन सबसे खूबसूरत शब्द 'रोमांस' से दूर हो जाता है। अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों ने शोधकर्ताओं को खुद  के बारे में और उनके रिश्ते की गतिशीलता के बारे में बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराई। 
 
इटली के विटा-सैल्यूट सान राफेले विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि जब दंपति के बीच संबंध समाप्त होने की आशंका नहीं होती तो अपने जीवनसाथी के प्रति  रोमांस और प्रतिबद्धता चरम पर होती है, लेकिन जब संबंध खत्म होने का डर सताने लगता है तो संबंधों में रोमांस भी खत्म होने लगता है। 
 
जर्नल 'मोटिवेशन एंड इमोशन' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार रोमांस और प्रतिबद्धता  तब कम होने लगती है, जब वे सुनते हैं कि ब्रेकअप का उच्च या निम्न जोखिम हो सकता है। जब प्रतिभागियों को बताया गया कि संबंधों के टूटने की आशंका कम है तो प्रतिबद्धता मजबूत होती है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख