suvichar
✕

तृणमूल कांग्रेस सांसद शिशिर अधिकारी भाजपा में शामिल

Updated: रविवार, 21 मार्च 2021 (15:18 IST)
एगरा। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर शिशिर ने कहा कि उन्होंने तृणमूल में जगह बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया। लेकिन उन्हें और उनके बेटों के साथ जैसा व्यवहार किया गया उससे उन्हें पार्टी बदलने पर मजबूर होना पड़ा।

लोकसभा सदस्य शिशिर अधिकारी ने कहा कि तृणमूल से जिस प्रकार हमारे परिवार को निकाला गया वह हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा। हम बंगाल में राजनीतिक हमलों और अत्याचार के खिलाफ खड़े होंगे।

उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने शिशिर अधिकारी के बेटे शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ टिकट दिया है। हाल ही में शिशिर ने दावा किया था कि उनके बेटे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने में सफल होंगे।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख