ganesh chaturthi

वरिष्ठ अधिकारियों ने उस स्थल का दौरा किया, जहां ममता पर हुआ था हमला

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (13:01 IST)
नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार सुबह नंदीग्राम में उस स्थल का दौरा किया, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से हमला किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिला मजिस्ट्रेट विभू गोयल, पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश और अन्य अधिकारियों ने घटना की जांच करने के लिए बिरुलिया बाजार इलाके का दौरा किया।
ALSO READ: ममता पर 'हमले' पर तेज हुई सियासत, भाजपा-TMC चुनाव आयोग की शरण में
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय क्या हुआ था? जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि हम घटना के दौरान वहां मौजूद रहे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। हमें अभी तक उस घटना की कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाई है।
 
उन्होंने कहा कि अलग-अलग लोग घटना के बारे में अलग-अलग बातें बता रहे हैं। हम उस समय मौजूद लोगों की बात सुनने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बाद हम निर्वाचन आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन दिन के उत्तरार्ध में निर्वाचन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जिसने उस समय अपने मोबाइल फोन से घटना को रिकॉर्ड किया हो।
ALSO READ: ममता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे राज्यपाल, टीएमसी समर्थकों ने लगाए 'वापस जाओ' के नारे
बनर्जी पर इस कथित हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया हैं। तृणमूल समर्थकों का आरोप है कि यह हमला पूर्व नियोजित षड्यंत्र था जबकि भाजपा कार्यकर्ता इसे झूठ बता रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान 4-5 लोगों ने उन्हें धक्का दिया जिसके कारण वे जमीन पर गिर गईं और उनका बायां पैर, कमर, कंधा और गर्दन चोटिल हो गई। इस कथित घटना के तत्काल बाद निर्वाचन आएाग ने मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय से इस मामले में रिपोर्ट मांगी।
 
सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली स्थिति ईसी (चुनाव आयोग) को बुधवार रात प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी गई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। मुख्यमंत्री का इस समय शहर के एसएसकेएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख