Daily Horoscope
✕

ममता बोलीं, नंदीग्राम के मतदाताओं को भयभीत कर रही हैं 'पुलिस'

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (15:41 IST)
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों के पुलिस बल नंदीग्राम विधानसभा सीट के मतदाताओं को 'भयभीत' कर रहे हैं। इस सीट पर ममता के खिलाफ उनके पूर्व साथी शुभेंदु अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।
 
भंगाबेरा से रोडशो शुरू करने से पहले बनर्जी ने सोनाचुरा में जनसभा में कहा कि गांवों में मतदाताओं को 'भयभीत' करने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि वह नंदीग्राम सीट से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। साथ ही उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी।
 
अधिकारी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे (बाहर से लाए गए पुलिसकर्मी) यहां कुछ दिन रहेंगे। कोई गलती न करें। हम वापस आएंगे और दगाबाजों को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बाहरी पुलिसकर्मियों के कथित अनुचित कृत्यों से अवगत कराया जा रहा है।
 
बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे एक अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले नंदीग्राम में 'सांप्रदायिक दंगे भड़काने की किसी भी कोशिश' के खिलाफ सावधान रहें।
 
उन्होंने कहा, 'उनकी (भाजपा की) अपने ही लोगों को मरवाने और इसे हमारी हरकत बताकर दंगे कराने की योजना है। हमें जानकारी मिली है। सावधान रहिये।'
 
इसके बाद टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने तीन किलोमीटर के रोडशो में हिस्सा लिया, जो नंदीग्राम की संकरी सड़कों से होकर गुजरा। इस दौरान टीएमसी समर्थकों ने जय हिंद, जय बांग्ला, ममता बनर्जी जिंदाबाद और 'मीर जाफर (दगाबाज)' मुर्दाबाद के नारे लगाए। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख