dharma sangrah
✕

पश्चिम बंगाल : पूर्व क्रिकेटर और BJP उम्मीदवार अशोक डिंडा पर हमला, पत्थर बरसाए गए

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (22:03 IST)
मोयना (पश्चिम बंगाल)। पूर्व क्रिकेटर एवं पश्चिम बंगाल के पूरब मेदिनीपुर में मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा पर मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

ALSO READ: चुनाव बंगाल का, दांव पर राजनीति दिल्ली की!
 
एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि डिंडा पर हुए हमले के सिलसिले में फौरन रिपोर्ट देने को कहा गया है। भाजपा उम्मीदवार के मैनेजर ने बताया कि डिंडा रोड शो कर लौट रहे थे, तभी शाम करीब 4.30 बजे उनकी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पर लाठी और सरिया से लैस 100 से भी अधिक गुंडों ने हमला कर दिया।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल को घुसपैठ नहीं सीएए चाहिए, नंदीग्राम में गरजे अमित शाह
 
उन्होंने बताया कि वाहन पर पथराव भी किया गया जिसमें पूर्व क्रिकेटर के कंधे पर चोट आई है। डिंडा के मैनेजर ने कहा कि यह घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे। वहां तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय गुंडे शाहजहां अली ने अन्य करीब 100 भी अधिक लोगों के साथ मिलकर लाठी, सरिये और ईंट से हमला किया।
हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि यह हमला भाजपा में अंदरुनी कलह का एक परिणाम है। तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिल गिरि ने कहा कि भाजपा के पुराने लोग डिंडा को पार्टी से 
उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं इसलिए उन्होंने उन पर हमला किया। तृणमूल कांग्रेस का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख