sundarkand
✕

चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP का किया तबादला, IPS नीरजनयन संभालेंगे जिम्मेदारी

Updated: मंगलवार, 9 मार्च 2021 (21:52 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया और उनके स्थान पर पी नीरजनयन की नियुक्ति की।
ALSO READ: J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अल बद्र चीफ आतंकी गनी ख्वाजा ढेर
आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को भेजे निर्देश में कहा कि वीरेंद्र को ऐसा कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चुनावों से जुड़ा हो। राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद फैसला किया गया।
ALSO READ: West Bengal Election 2021 : बाहरी बताने वालों पर जमकर बरसीं ममता, गुजरात से आए बंगाल में कैसे हो गए स्थानीय
चुनाव आयोग ने कहा कि आयोग के आदेश का अनुपालन तत्काल किया जाए। पत्र में कहा गया कि आयोग को बुधवार सुबह 10 बजे तक अनुपालन के बारे में जानकारी दी जाए। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान की शुरुआत 27 मार्च को होगी और चुनाव 29 अप्रैल को संपन्न होंगे। 
ALSO READ: सीएम पद से इस्‍तीफे के बाद क्‍या त्र‍ि‍वेंद्र सिंह रावत को केंद्र में मिल सकती है भूमि‍का?
चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दूबे पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे थे। चुनाव आयोग ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में सभी मतदान केंद्र संवेदनशील हैं और वहां केद्रीय बल तैनात किए जाएंगे। 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख