Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने भी माना, ममता बनर्जी पर हमला नहीं हुआ

Updated: रविवार, 14 मार्च 2021 (13:54 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को अपने फैसले में कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान हमला नहीं हुआ था। आयोग ने कहा कि ममता पर हमले के कोई सबूत नहीं हैं। यह एक हादसा था।

ALSO READ: ममता बनर्जी को हादसे में लगी चोट, हमले का कोई सबूत नहीं; पर्यवेक्षकों ने EC को दी रिपोर्ट
चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक की रिपोर्ट को देखने के बाद यह फैसला दिया है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी 10 मार्च को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान बुरी तरह घायल हो गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि 10 मार्च को जब वह चुनाव प्रचार कर रही थीं तब उन पर किसी ने हमला किया था।

इस घटना के बाद, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय, विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे से शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट मांगी थी।
 
इस बीच केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी ममता पर कथित हमले को लेकर कहा कि केवल पर्यवेक्षक ही नहीं बल्कि आम लोग भी ऐसा ही सोचते हैं कि यह एक नाटक है। ममता बनर्जी की पार्टी के लोग, पश्चिम बंगाल की जनता और पुलिस सबका यही मानना है।

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

SIR को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब, SC मार्च पर कहा- हमें डरा नहीं सकते

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अंकिता भंडारी प्रकरण में धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई, न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उठाए कदम

अगला लेख