1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2021
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
  4. TMC cancels the release of its election manifesto

तृणमूल कांग्रेस ने तीसरी बार टाली घोषणापत्र की रिलीज, व्हील चेअर पर चुनाव प्रचार में ममता बनर्जी...

West bengal election
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से व्हील चेअर पर तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। इस बीच पार्टी ने आज घोषणापत्र की रिलीज टाल दी है।
तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी नहीं करेगी। पार्टी का घोषणापत्र आज जारी होने वाला था। अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह 9 मार्च को घोषणा पत्र जारी करेगी लेकिन कोलकाता में आग की घटना और 9 लोगों की मौत के बाद पार्टी ने इस कार्यक्रम को 11 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया।
 
नंदीग्राम में नामांकन भरने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं ममता बनर्जी अस्पताल से छूटने के बाद आज पहली बार कोलकाता में रैली करेंगी। इसके बाद वे हाजरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। ममता पहले ही कह चुकी हैं कि वो जल्द ही चुनाव प्रचार में उतरेंगी और जरूरत पड़ी तो व्हीलचेयर से भी प्रचार करेंगीं।
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार चरम पर है। भाजपा ने ममता को घेरने के लिए नंदीग्राम में उनके पूर्व साथी सुभेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है।
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, आतंकवादी ढेर