dharma sangrah
✕

Fact Check: किसानों को समर्थन देने पहुंचे राजनाथ सिंह? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (10:53 IST)
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह किसानों के समर्थन में भाषण देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह का यह वीडियो वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन का है।

क्या है वायरल वीडियो में-

वीडियो में राजनाथ सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है कि वे राजनीतिक विचारधारा से परे, प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ हैं। साथ ही वे किसानों की आवाज नहीं सुनने को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं, “बिग ब्रेकिंग :- किसान मुद्दे पर भाजपा में बड़ी फूट! राजनाथ सिंह का किसानों को समर्थन।”



क्या है सच-

हमने इस वीडियो को यूट्यूब पर कीवर्ड की मदद से सर्च किया, तो हमें भाजपा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का लम्बा वर्शन मिला। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “जंतर मंतर पर धरना दे रहे किसानों को संबोधित करते राजनाथ सिंह, नई दिल्ली: 20.03.2013”



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों की न्यूनतम आय की गारंटी देने के लिए एक कमीशन सहित कई मांगों को लेकर देश भर से हजारों किसान राजधानी पहुंचे थे।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि किसानों को संबोधित करते राजनाथ सिंह का वायरल वीडियो आठ साल पुराना है और मौजूदा किसान आंदोलन से इसका कोई संबंध नहीं है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख