Hanuman Chalisa
✕

दुनिया देखने निकला जोड़ा इंस्टाग्राम से कमा रहा है लाखों, जानिए कैसे...

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (12:10 IST)
घूमने का शौक किसे नहीं होता! अक्सर पैसे की समस्या के कारण लोग दुनिया घूमने के अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते, लेकिन ठहरिए...क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने इस शौक को पूरा तो कर ही रहे हैं बल्कि इसी से लाखों भी कमा रहे हैं! 
 
सेल्फी-युग में जब भी हम कहीं बाहर जाने की तैयारी करते हैं तो हमारे दिमाग में यह ख्याल बना रहता है कि हम उस जगह पर बहुत सारी तस्वीरें लेंगे और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालकर दुनिया को इन जगहों के बारे में बताएंगे। पर इस शौक को अपना करियर ही बना लेना बहुत कम लोगों के दिमाग में आ सकता है।   
 
आज-कल एक कपल के कुछ फोटो ज़बरदस्त तरीके से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं और यह जानने के लिए सब बड़े ही बेताब हैं कि यह कौन-सा कपल है जो दुनिया घूमते-घूमते अपनी सिर्फ एक पोस्ट से हजारों डॉलर कमा रहा है..! 
 
आखिर कैसे? आप भी जाना चाहते हैं तो तो जानिए इनकी अनोखी कहानी - दरअसल जैक अपनी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नौकरी वाली लाइफ से काफी बोर हो चुके थे और इसी बात से परेशान होकर उन्होंने बैग पैक कर बैंगकॉक के लिए फ्लाइट बुक कराई और निकल पड़े। अपने ट्रेवल करने के 4 साल बाद, 2016 में फिजी में नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात लॉरेन से हुई। जब वह बाली जाने की तैयारी कर रहे थे तो उन्होंने लॉरेन से पूछा की क्या वो उनके साथ चलना चाहती हैं, और लॉरेन ने चलने के लिए हां कर दी। तब से लेकर आज तक जैक और लॉरेन कभी अलग नहीं हुए। 
 
इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पिक्चर्स डालना शुरु किया जिसके लिए अब उन्हें अच्छे खासे पैसे भी मिल रहे हैं। अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि ये दोनों इतना पैसा कैसे कमा रहे हैं? तो इसका जवाब है सोशल मीडिया पर इनकी पहचान। ये दोनों ही सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर भी हैं। आपको बता दें कि  इंस्टाग्राम एक मिलियन फॉलोवर्स वाले अकाउंट्स को पोस्ट के लिए पैसे देता है। जैक के इंस्टाग्राम पर करीब 20 लाख फॉलोवर्स हैं और लॉरेन के करीब 10 लाख फॉलोवर्स ! यात्राएं करने के मकसद से निकला ये जोड़ा आज लोगों के बीच काफी प्रसिद्धी पा चुकी है।
 कोयल टुटेजा

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख