biodatamaker
✕

सस्ते हुए सोना-चांदी

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (15:53 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर मिश्रित रुख रहने के बीच घरेलू स्तर पर खुदरा जेवराती ग्राहकी सुस्त होने से सोना लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहता हुआ 190 रुपए फिसलकर 30,360 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।  औद्योगिक मांग घटने से चांदी की भी चमक फीकी पड़ गई और यह 100 रुपए सस्ती होकर 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशी बाजारों में लंदन में सोना हाजिर 4.45 डॉलर चमककर 1,338.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा हालांकि 0.8 डॉलर की गिरावट में 1,343.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की बढ़त में 17.86 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने और उत्तर कोरिया की चिंता से पीली धातु को वैश्विक बाजार में बल मिला है, लेकिन साथ ही निवेशक यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) की आज शाम होने वाली बैठक के नतीजे के प्रतीक्षा कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख