dharma sangrah

Fact Check: क्या उदान मुद्रा से बढ़ता है ऑक्सीजन लेवल? जानिए Experts की राय

Updated: शुक्रवार, 7 मई 2021 (13:08 IST)
कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। इस लहर में मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत सांस लेने में हो रही है। वहीं, देशभर में ऑक्सीजन की भारी कमी के चलते कई मरीजों की जान भी जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर रोजाना ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने का एक नया घरेलु उपाय वायरल हो जाता है। ऐसे ही एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उदान मुद्रा करने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है।

 
क्या है वायरल पोस्ट में-

उदान मुद्रा की फोटो शेयर करते हुए लिखा गया है कि “मरीजों को उदान मुद्रा करने के लिए कहें, यह ऑक्सीजन लेवल तुरंत बढ़ाता है। सभी को इसे दिन में 2 या 3 बार करना चाहिए। आयुर्वेद के डॉक्टर आईसीयू में भर्ती लोगों को भी यह मुद्रा करने के लिए कह रहे हैं। उन्हें शानदार रिजल्ट देखने को मिल रहा है।”
क्या है सच-

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए वेबदुनिया ने योगा एक्सपर्ट से बात की। आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है-

योगाचार्य डॉ. दक्षदेव गौड़ ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि उदान वायु मुद्रा से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है, लेकिन वैज्ञानिक तौर पर इसका कोई प्रमाण नहीं है।

वहीं, योगा एक्सपर्ट विनिता शर्मा ने बताया कि उदान मुद्रा मूलत: थायरॉइड संबंधी सभी रोगों में लाभ पहुंचता है। विनिता शर्मा के मुताबिक, इससे ऑक्सीजन लेवल बढ़ता तो है, लेकिन अगर इसके साथ दूसरे योग और प्राणायाम भी करेंगे तो उससे ज्यादा फायदा मिलेगा।

बताते चलें, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3915 लोगों की मौत हो गई।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख