Hanuman Chalisa
✕

Fact Check: क्या बाढ़ में 3000 करोड़ की लागत से बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को हो रहा नुकसान, जानें पूरी सच्चाई...

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (18:20 IST)
सोशल मीडिया पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पानी में घिरा हुआ दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ये स्थिति हाल में आए बाढ़ के बाद उत्पन्न हुई है।

क्या है वायरल-

वीडियो शेयर कर यूजर्स लिख रहे हैं- ‘देश का 3000 करोड़ रुपया बह गया पानी मे’।



क्या है सच-

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो पिछले साल का है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था- ‘कुछ देर पहले ही केवडिया पहुंचा हूं। देखिए भव्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जो महान सरदार पटेल के नाम भारत की श्रद्धांजलि है।’

बता दें, पिछले साल मानसून में कई पर्यटकों ने वीडियो शेयर कर बताया था कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की गैलेरी में पानी भर गया है। इसके बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर बताया गया था कि गैलरी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि विजिटर्स पूरी तरह से इसका आनंद ले सकें। इसलिए जब तेज हवा के साथ बारिश हुई तो गैलरी में पानी आ गया।

वहीं, सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के सुपेरिंटेंडिंग इंजीनियर आरजी कानूनगो का कहना है कि भारी बारिश से स्टैच्यू को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि स्टैच्यू पीतल से बना है जिस पर जंग नहीं लगती है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गैलेरी और आसपास की जगहों में भी सुरक्षा के इंतेजाम हैं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख