suvichar
✕

क्या Whatsapp के जरिये आपके फिंगरप्रिंट चुरा सकते हैं ऐसे मैसेज...जानिए सच...

Updated: बुधवार, 14 अगस्त 2019 (14:28 IST)
सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस स्पेशल मैसेज को अनलॉक करने के बहाने आपके फिंगर प्रिंट मांगे जा रहे हैं और अगर आपने ये दे दिए तो आपके बॉयोमैट्रिक्स चोरी हो जाएंगे। मैसेज के आखिर में TRAI भी लिखा गया है, जिससे यह दावा किया जा रहा है कि ये मैसेज टेलिकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी की तरफ से आया है।
 
वायरल मैसेज क्या है?
 
वायरल मैसेज अंग्रेजी में है, जिसका हिंदी अनुवाद इस प्रकार है-
 
“व्हाट्सऐप पर भेजे जा रहे कुछ मैसेज से सावधान रहें जो आपसे हैप्पी इंडिपेंडेंस डे या हैप्पी न्यू ईयर जैसे मैसेज को अनलॉक करने के बहाने आपसे फिंगरप्रिंट मांगते हैं। इस तरह के मैसेज से सावधान रहें, स्क्रीन पर कहीं भी अंगूठा न रखें। आपके अंगूठे के निशान को स्कैन करने से ऐप बनाने वालों के पास आपके बायोमैट्रिक्स पहुंच जाएंगे। आपके आधार बायोमैट्रिक्स से पैन और बैंक अकाउंट जैसी सुविधाएं जुड़ी होने की वजह से वो इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें और दूसरों तक ये मैसेज पहुंचाएं। साइबर क्राइम बढ़ रहा है। #TRAI”
 
सच क्या है?
 
जब हमने वायरल मैसेज को सोशल मीडिया पर सर्च किया, तो पता चला कि ऐसा मैसेज पिछले साल भी वायरल हुआ था। तब कई फैक्ट चेकिंग साइट्स ने इस मैसेज को खारिज कर इसे फेक बताया था।
 
दरअसल, तकनीकी रूप से केवल मैसेज को टच करने से कोई ऐप आपके बायोमेट्रिक डेटा नहीं चुरा सकता है। जिसका मतलब है कि आपका डेटा भी नहीं चुराया जा सकता है।
 
पिछले साल एक खास व्हाट्सऐप मैसेज के लिए लोगों को सचेत किया जा रहा था। उस मैसेज में जो फिंगर प्रिंट मांगने वाली स्क्रीन थी, वह सिर्फ एक GIF था, जो आपके स्क्रीन को टच करने पर आपको दूसरे पेज पर ले जाती है। इस तरह के मैसेजेस का मकसद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाना और विज्ञापन से पैसा कमाना होता है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि Whatsapp के मैसेज से आपके फिंगरप्रिंट चुराने का दावा करने वाला मैसेज फेक है। हालांकि, आपको अनुरोध है कि आप किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

अगला लेख