dharma sangrah
✕

क्या भारतीय वायुसेना ने इस अंदाज़ में मनाई दिवाली.. जानिए VIRAL वीडियो का सच..

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (13:00 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने धूम मचा रखी है। भारतीय वायुसेना के दिवाली उत्सव का बताकर इस वीडियो को खूब शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में एक विमान आतिशबाजी करता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इस साल दिवाली का है और करतब दिखाता यह विमान भारतीय वायुसेना का है। “भारतीय वायुसेना ने कुछ इस अंदाज़ में मनाई दिवाली” इस कैप्शन के साथ यह वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर कई पब्लिक पेजेज ने भी शेयर किया है।



क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो से एक ग्रैब लिया और उसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च में डाला। हमने पाया कि यह वीडियो पहले भी कई बार अपलोड किया जा चुका है। यही वीडियो हमें AIRBOYD के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। आपको बता दें कि AIRBOYD एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल है और दावा करता है कि वह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला एविएशन चैनल है।

AIRBOYD चैनल पर यह वीडियो मई 2009 में ‘C-130 Angel Wing Flare Pattern’ कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है और इसे अमेरिकी वायुसेना का बताया गया है। पड़ताल में हमने पाया कि इसे एयरक्राफ्ट को Angel of Death नाम दिया गया है।

हमने इस वीडियो की और तफ्तीश की तो पाया कि यह वीडियो 2006 में भी अपलोड किया गया था।

हमने जब अपनी जांच को और आगे बढ़ाया तो पता चला कि इस वीडियो को भले ही 2006 में अपलोड किया गया हो पर इस वीडियो के ग्रैब को 2003 में भी इस्तेमाल किया गया था।

इससे यह बात बिल्कुल स्पष्ट हो चुकी है कि ये वीडियो 2006 से भी ज्यादा पुराना है।

हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो भारतीय वायुसेना के दीवाली उत्सव का नहीं, बल्कि अमेरिकी वायुसेना का पाया गया, वह भी सालों पुराना।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख