सम्बंधित जानकारी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिर थामी झाड़ू, स्कूल में की सफाई
- 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की प्रधानमंत्री ने की शुरुआत, अमिताभ और रतन टाटा से की बात...
- नरेन्द्र मोदी करेंगे 'स्वच्छता ही सेवा आंदोलन' का शुभारंभ, 2000 लोगों को प्रधानमंत्री ने खुद लिखे पत्र
- गिरते रुपए, बढ़ते चालू खाता घाटे को काबू में रखने के लिए सरकार उठा रही है यह बड़ा कदम
- पेट्रोल-डीजल में आग...मोदी ने जेटली और वित्त सचिव के साथ की बैठक
क्या सचमुच मोदी ने इंदौर में मस्जिद में पहनी थी मुस्लिम टोपी, जानिए वायरल फोटो का सच
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बोहरा समाज के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। इंदौर की सैफी मस्जिद में प्रधानमंत्री ने बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन मौला से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बोहरा समाज के लोगों को संबोधित भी किया था।
इसी कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें मुस्लिम टोपी पहने प्रधानमंत्री मोदी बोहरा समाज के लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जिन्होंने कभी मुस्लिम टोपी पहनने से इंकार किया था, वे मोदी आज मस्जिद में गए और टोपी भी पहनी।
प्रधानमंत्री मोदी की इस फोटो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह फोटो तो सैफी मस्जिद की है, लेकिन इस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री सैफी मस्जिद गए थे, लेकिन उन्होंने मुस्लिम टोपी नहीं पहनी थी। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है यह फोटो फेक है। इस फोटो को एडिट किया गया है। यह फोटो गलत है। आप देख सकते हैं कार्यक्रम के ओरिजनल फोटो से छेड़छाड़ की गई है। (देखें दोनों फोटो)
