biodatamaker

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Kobe Bryant के हेलिकॉप्टर क्रैश का लाइव वीडियो, जानिए क्या है सच...

Published: मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (13:17 IST)
अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। कैलिफोर्न‍िया के केलाबासस में हुए इस हादसे में 7 अन्य लोग भी मारे गए। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वह कोबे ब्रायंट के हेलिकॉप्टर क्रैश का लाइव वीडियो है। 
 
क्या है वायरल-
 
फेसबुक पेज ‘TAG’ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘कोबे ब्रायंट के हेलिकॉप्टर क्रैश का लाइव वीडियो’। इस वीडियो को अबतक 24 हजार लोग देख चुके हैं।
 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहाड़ों के बीच से गुजरता एक विमान अचानक गोल-गोल घूमते हुए नीचे गिर जाता है और उसमें धमाका हो जाता है।
 
यूट्यूब पर कई यूजर्स ने ये वीडियो शेयर किए हैं, जिसके लिंक अब कई ट्विटर यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं।

<

Someone got it on Video not knowing at the time that it was Kobe’s helicopter. It’s on YouTube. https://t.co/pQgVd0Q3Rt

— jyscinda kendall (@jyscindakendall) January 27, 2020 >
क्या है सच-
 
वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने इसे फेक बताया है। एक यूजर ने इस वीडियो को यूएई का बताते हुए The Sun की एक न्यूज की लिंक भी शेयर की है।
 
The Sun की न्यूज के मुताबिक, यह घटना 30 दिसंबर 2018 की है। दुबई के पास एक केबल से टकराने के बाद अगुस्ता 139 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर नियंत्रण से बाहर हो गया और फिर क्रैश हो गया था। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो का कोबे ब्रायंट से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो 2018 का है, जब एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर यूएई में क्रैश हो गया था।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख