sundarkand
✕

Fact Check: क्या एप्पल और गूगल ने वाकई आपके फोन में गुपचुप इंस्टॉल किया COVID-19 ट्रैकिंग एप, जानिए पूरा सच...

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (14:21 IST)
एंड्रॉयड फोन और आईफोन में इन दिनों कोरोना वायरस से संबंधित एक नया फीचर देखने को मिल रहा है, जिसके बाद गूगल और एप्पल पर जासूसी का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सभी लोगों के फोन में गुपचुप तरीके से कोविड-19 सेंसर लगाया जा रहा है।

क्या है वायरल मैसेज में-

वायरल मैसेज में लिखा गया है कि जब पिछले हफ्ते सभी के मोबाइल फोन में गड़बड़ी हो रही थी, तब गूगल और एप्पल हमारे फोन में कोविड-19 ट्रैकर जोड़ रहे थे, जो हमारी निगरानी करेगा।

क्या है सच-

वायरल मैसेज में जिस कोविड-19 ट्रैकिंग सिस्टम की बात की जा रही है, वो दरअसल कोरोना वायरस के खतरों से बचाव के लिए गूगल और एप्पल की संयुक्त पहल है। इस फीचर का नाम है- ‘कोविड-19 एक्सपोजर नोटिफिकेशन’। यह किसी भी तरह का एप नहीं है, बल्कि यह आपके एंड्रॉयड और आईफोन के सेटिंग में एक विकल्प के रूप में जुड़ा है। इसके जरिये कोई भी कोरोना निगरानी का एप या प्रणाली विकसित कर सकता है। एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि यह यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी।

ये तकनीक दुनिया भर के उन एप से जुड़ती हैं, जिन्हें वहां की सरकारों ने कोरोना के लिए बनाया है। यह तकनीक ब्लूटूथ वायरलेस तकनीक पर आधारित है, जो आपकी अनुमति देने के बाद ही काम करती है। इस तकनीक के जरिए सरकारें आपकी जानकारी जुटाती है कि आप किन-किन लोगों से मिले हैं। जैसे ही आप किसी कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आते हैं तो यह आपको अलर्ट नोटिफिकेशन देता है। अभी तक लगभग 22 देश इस तकनीक का इस्तेमाल कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कर रहे हैं, जिनमें फिलहाल भारत शामिल नहीं है।

वेबुदनिया की पड़ताल में पाया गया है कि ‘कोविड-19 एक्सपोजर नोटिफिकेशन’ कोई एप नहीं है और न ही ये आपकी जासूसी कर रहा है। गौर करने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि यह तकनीक भारत में है ही नहीं, क्योंकि भारत सरकार ने कोविड-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए अपना एप ‘आरोग्य सेतु’ विकसित किया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख