Hanuman Chalisa

GABBAR IS BACK! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ‘गब्बर सिंह’ की तस्वीरें

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (13:02 IST)
GABBAR IS BACK! जी हां, बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ का विलेन ‘गब्बर सिंह’ वापस आ गया है! रमेश सिप्‍पी की फिल्‍म में इस किरदार को अमजद खान ने इस तरह निभाया कि वह किरदार आज 43 साल बाद भी सबके जहन में है। उनके डायलॉग- ‘यहां से पचास-पचास कोस दूर जब बच्चा रात को रोता है तो मां कहती है सो जा बेटे नहीं तो गब्बर आ जाएगा’, ‘कितने आदमी थे’ आज भी कानों में गूंजते हैं। वैसे तो अमजद खान 26 साल पहले ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया ने गब्‍बर सिंह के हमशक्‍ल को ढूंढ़ निकाला है। शोले के गब्बर सिंह की तरह दिखने वाले एक शख्स की तस्वीरें इन दिनों तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर दो तस्‍वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसमें एक शख्‍स अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करता नजर आ रहा है। उस शख्‍स ने गब्बर सिंह की ही तरह कपड़े पहने हुए हैं और उसी की तरह दाढ़ी बढ़ा रखी है। वह शख्स हू-ब-हू गब्बर की तरह ही दिख रहा है।

क्या आपको पता है अमजद खान ‘गब्बर सिंह’ के लिए पहली पसंद नहीं थे..

शोले की कास्टिंग करते समय डायरेक्टर रमेश सिप्पी के दिमाग में अमजद का नाम मीलों दूर तक नहीं था। गौरतलब है कि शोले की पटकथा पढ़ने के बाद संजीव कुमार ने भी गब्बर सिंह का रोल करने की इच्छा प्रकट की थी, लेकिन सिप्पी की पहली पसंद डैनी थे, जो उस दौर में तेजी से उभरकर पहली पायदान के खलनायक बन गए थे। डैनी उन दिनों फिरोज खान की फिल्म 'धर्मात्मा' की शूटिंग में व्यस्त थे।

डेट्‌स की समस्या के साथ फिरोज के प्रति कमिटमेंट था। ऐसे समय में शोले के पटकथा लेखक सलीम-जावेद ने अमजद के नाम की सिफारिश रमेश सिप्पी से की थी। रमेश सिप्पी ने एक नाटक में उन्हें बेबाकी से अभिनय करते देखा, तो शोले के लिए साइन कर लिया। डैनी के स्थान पर अमजद गब्बर के रोल में क्या आए, गब्बर सिंह का चरित्र हमेशा के लिए अमर हो गया।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

सावन मास में अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

अगला लेख