Hanuman Chalisa

रेलवे ट्रैक पर मिला जदयू विधायक के बेटे का शव, रोते हुए मां ने कहा- हत्या हुई है

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (13:01 IST)
पटना। बिहार की पूर्व मंत्री एवं सत्तारूढ़ जदयू की पूर्णिया जिले के रूपौली से विधायक बीमा भारती के पुत्र दीपक का शुक्रवार को राजधानी पटना से संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया।
 
रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के निकट रेल पटरी से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान जदयू विधायक बीमा भारती के पुत्र के रूप में की गई है। शव को राजेंद्रनगर टर्मिनल स्थित राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थाने ले जाया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
 
वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही रेल थाने पहुंची विधायक बीमा भारती पुत्र के शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। श्रीमती भारती के साथ जदयू के विधान पार्षद संजयसिंह उर्फ गांधीजी के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे गए, जिन्होंने उन्हें ढांढस बंधाया।
 
दोस्तों के साथ पार्टी करने निकला था : पता चला है कि दीपक देर रात मुसल्‍लहाहपुर हाट इलाके में अपने दोस्त रितिक और मृत्युंजय के साथ पार्टी के लिए निकला था। दोस्तों के मुताबिक हाल ही में दीपक का एक लड़की के साथ ब्रेकअप हुआ था। दीपक उस लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि विधायक पुत्र रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख