dharma sangrah

Fact Check: किसान आंदोलनकारियों को मुफ्त बांटी गई शराब, जानिए वायरल VIDEO का सच

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (11:18 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। 31 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में बैठा एक शख्स लोगों को शराब बांट रहा है। वीडियो में लोग पंजाबी में बात करते सुनाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो किसान आंदोलन का है, जहां मुफ्त में शराब बांटी जा रही है।

हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाले। जिन्हें हमने गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें BMTV नाम के यूट्यूब चैनल पर ये वायरल वीडियो मिला, जिसे 11 अप्रैल 2020 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि लॉकडाउन में गरीबों को शराब बांटी गई।



वायरल वीडियो इंटरनेट पर अप्रैल 2020 से मौजूद है जबकि तीनों कृषि बिल सितंबर में पास हुए थे। इसके बाद किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था। हालांकि हम स्वतंत्र रूप से इस बात की तस्दीक नहीं कर पाए कि वायरल वीडियो कहां की और कब की है।

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फर्जी निकला। इस वीडियो का वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख