Hanuman Chalisa

क्या आंदोलन कर रहे किसान पर जवान ने तान दी थी बंदूक, जानिए सच..

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (12:40 IST)
हाल ही में भारतीय किसान यूनियन की अगुआई में देश के हजारों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था। हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगों को मान जाने के बाद यह आंदोलन खत्म हो गया, लेकिन इस पर सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष मोदी सरकार को किसान विरोधी बताने में लगी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में हाथ में ईंट लिए एक बुजुर्ग के सामने बंदूक ताने एक जवान खड़ा है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हाल ही में हुए किसान आंदोलन की है।

फेसबुक पेज ‘आई ऐम विद बरखा दत्त’ ने ‘एक बुजुर्ग अन्नदाता पर सीधे बंदूक तान देना कहां की शूरवीरता है साहेब! क्या ये किसान अपराधी हैं या आतंकवादी? डूब मरो तानाशाहों ’ कैप्शन के साथ यह तस्वीर 2 अक्तूबर को पोस्ट की थी, जिस पर अब तक ढाई हजार से अधिक लोगों ने रिएक्ट किया है और इसे साढ़े तीन हजार बार शेयर किया जा चुका है।



इस तस्वीर को कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य कविता कृष्णन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-

‘इस किसान को देखिए, जिसके हाथ में ईंट है और वो बंदूक लिए खड़े पुलिसकर्मी का सामना कर रहा है। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि किसान आतंकी होते हैं और मुझे उम्मीद है कि आप ऐसा नहीं सोचते होंगे। यदि आपको किसान के गुस्से से सहानुभूति है तो फिर मैं उम्मीद करती हूं कि आपको पत्थर हाथ में लिए किसी कश्मीरी बच्चे को भी आतंकी कहते हुए एक बार सोचना चाहिए।’

आइए जानते हैं क्या है सच..

जब हमने इस तस्वीर को गूगल इमेज सर्च के जरिये ढूंढने की कोशिश की, तो हमें एक reddit यूजर की 2013 की एक लिंक मिली, जिसमें लिखा था ‘ताऊ को बुलेट से डर नहीं लगता’ और साथ ही लिखा था कि यह तस्वीर मेरठ की महापंचायत से है।

इसके बाद जब हमने गूगल पर Meerut Mahapanchayat 2013 कीवर्ड के साथ सर्च किया, तो हमें इंडियन एक्सप्रेस की एक लिंक मिली, जिसमें मेरठ की महापंचायत पर खबर थी और यह वायरल तस्वीर भी थी।

दरअसल, 2013 में बीजेपी विधायक संगीत सोम की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ के सरधना में प्रशासन की रोक के बाद भी महापंचायत बुलाई गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। यह तस्वीर उसी वक्त की है।

हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर पर किया जा दावा झूठा साबित हुआ है।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

पर्यावरण संरक्षण में क्यों पिछड़ रहा है भारत

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

अगला लेख