Daily Horoscope
✕

क्या शेहला रशीद ने पहनी पाकिस्तानी झंडे वाली साड़ी...जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (14:40 IST)
जेएनयू में छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं शेहला रशीद ने हाल ही में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया। इसके बाद से ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। तस्वीर में शेहला पाकिस्तानी झंडा वाली साड़ी पहनी हुई नजर रही है। तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शेहला एंटी-नेशनल है और पाकिस्तान का समर्थन करती है।
 
क्या है वायरल तस्वीर में?
 
तस्वीर के दो हिस्से हैं। एक ओर शेहला की हिजाब पहने तस्वीर है तो दूसरी तरफ उन्होंने पाकिस्तान के झंडे वाली साड़ी पहनी है। इस तस्वीर के पहले हिस्से में लिखा है ‘भारत में’ और दूसरे हिस्से में लिखा ‘विदेश में’।
 
तस्वीर शेयर कर लिखा जा रहा है- ‘नया ड्रामा…शेहला रशीद ने राजनीति छोड़ी। वह राजनीति में थी ही कब?? वह तो सिर्फ राष्ट्रविरोधी लोगों की सहायक थी।’

<

New drama .... #shehlarashid ....quits politics, when was she in Politics ?? She was just side kick of all ant Nationals..
“Malad main rehna hai to Aslam bhai, #AslamBhai kehna hai”#aslamshaikh, congress MLA from Malad West prohibits music in Garba Pandal#Aslam #AslamShaikh pic.twitter.com/R9UotAWrn3

— Areesha Ashi (@AreeshaAshi) October 9, 2019 >
 
क्या है सच?
 
वायरल तस्वीर को क्रॉप कर हमने साड़ी वाले हिस्से को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमने पाया कि शेहला ने प्लेन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है, न कि पाकिस्तानी झंडे वाली। इस तस्वीर को पिछले साल कई ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया था। ये है असली तस्वीर-
 
सर्च रिजल्ट में हमें One India की एक रिपोर्ट में भी जिसमें शेहला की यह तस्वीर इस्तेमाल की गई है।
 
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया है कि शेहला रशीद की पाकिस्तानी झंडे वाली साड़ी पहने तस्वीर फर्जी है। असल तस्वीर में शेहला ने प्लेन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख